किसानों का धरना 25 वें दिन जारी, सिटी मजिस्ट्रेट ने श्यामसिंह चाहर का हाल पूछा

Politics उत्तर प्रदेश

आगरा, 14 जनवरी। सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विकास भवन पर किसानों का  धरना 25 वें दिन जारी रहा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर का  आमरण अनशन 23 वें दिन जारी रहा। हालांकि स्वास्थ्य में सुधार है। जिला अस्पताल में भर्ती किसान नेता श्याम सिंह चाहर के हालचाल लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी, किसान संघ नेता मोहन सिंह चाहर व किसान नेता प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ो किसानों ने जा कर हाल चाल लिया।

वही जिला अस्पताल में भर्ती किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के स्वास्थ्य में सुधार होने पर देर शाम को अस्पताल से छुट्टी हो गई है। फिर से विकास भवन में किसानों के धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी संभाल ली है।
विकास भवन धरने में मुख्य रूप से रामेश्वर तोमर,छीतरिया,दाताराम लोधी,रामू चौधरी,सत्यवीर सिंह चाहर, लाखन सिंह फौजदार,महताप नागेंद्र फ़ौजी, विशम्बर सिंह, विनोद फौजदार,महेश फौजदार,दीपू चाहर,भरत कुशवाह, पप्पू कोली राधेश्याम सिंह अनिल कुमार,ओमप्रकाश बघेल,  लीलाधर, चक्खन लाल आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *