आगरा, 17 अक्टूबर। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि,मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के किसान भाइयों की कृषि से सम्बन्धित सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिये माह अक्टूबर 2023 के तृतीय बुधवार दिनांक – 18:10:2023 को पूर्व की भांति कृषि विज्ञान केन्द्र, विचपुरी, आगरा में किसान दिवस आयोजित हो रहा था, किन्तु किन्हीं अपरिहार्य कारणों से अब किसान दिवस का आयोजन 19.10. 2023 दिन वृहस्पतिवार को नियत स्थान / समय पर आयोजित किया जायेगा। कृपया सभी अधिकारीगण एवं किसान भाई उपरोक्तानुसार किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।