किसान दिवस में कृषि/कृषकों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का किया जाएगा निस्तारण
आगरा-17.07.2024/ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के किसान भाईयों की कृषि से सम्बन्धित सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुद्ववार को जिला मुख्यालय के नजदीक कृषि विज्ञान केन्द्र को केन्द्र बनाते हुए यथा सम्भव इन केन्द्रों पर ही आयोजन कराया जाए, जिससे वहाँ पर विकसित की जा रही तकनीकी व उन्नतशील प्रक्रियाओं का किसान उपयोग कर सकें, के क्रम में इस माह के तृतीय बुधवार दिनांक-17.07.2024 को मोहर्रम त्यौहार का अवकाश होने के कारण दिनांक-18.07.2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषि/कृषकों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में ससमय प्रतिभा करने का आग्रह किया है।