आगरा 3 जुलाई। किसान नेता श्याम सिंह चाहर की हालत में कुछ सुधार हुआ है। उन्हें आज जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आज उनका हालचाल लेने अस्पताल में तहसीलदार सदर मांधाता सिंह व अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।इसके बाद श्री चाहर अपने घर पहुंच गये।
इससे पूर्व कल वे कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के साथ लखनऊ मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे हैं।उन्होंने नाला निर्माण का भरोसा दिलाया है। श्रीचाहर के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ गया था।घर पहुंचने के बाद किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने क्षेत्र की जनता का आंदोलन में साथ देने के लिये और मीडिया बंधुओं का जनता की आवाज बुलंद करने के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
