
किसान सम्मान दिवस/किसान मेला में जैविक खेती व मृदा परीक्षण पर दिया गया बल।
चरण सिंह किसानों के मसीहा, केंद्र-राज्य की योजनाएं लाभकारी-मण्डलायुक्त
बाजार मांग पर खेती से बढ़ाएं आय, सहफसली खेती अपनाएं- जिलाधिकारी
उर्वरक कम करें, जैविक खेती को बढ़ावा दें- जिलाध्यक्ष, बीजेपी किसान मोर्चा
गोबर खाद व पशुपालन से मजबूत करें खेती- किसान नेता मोहन चाहर
आगरा.23.12.2025/आज जनपद में भारत रत्न किसानों के मसीहा स्व० चौधरी चरण सिंह जी (भूतपूर्व मा० प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस के अवसर पर वटेश्वर धाम प्रांगण, बाह में किसान सम्मान दिवस/किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह आयुक्त महोदय, आगरा मण्डल आगरा एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जिलाधिकारी आगरा रहे।
सर्वप्रथम मण्डलायुक्त महोदय श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों/अधिकारियों द्वारा मेले में विभिन्न विभागों एवं कम्पनियों द्वारा लगाये गये कृषकोपयोगी स्टालो का अवलोकन किया गया, इसके उपरान्त दीप प्रज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित की गयी। उप कृषि निदेशक आगरा द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। संयुक्त कृषि निदेशक ने भी विभागीय योजनाओं के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री के बारे में कृषकों को अवगत कराया।
किसान मेला में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के बारे में प्रकाश डालते हुए कृषकों को मृदा परीक्षण, सहफसली खेती एवं बाजार की मांग के आधार पर खेती करने एवं उनकी आय बढाने पर विशेष बल दिया। आयुक्त महोदय आगरा मण्डल आगरा द्वारा स्व० चौधरी चरण सिंह जी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री ) के जीवन परिचय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा कृषक हित में किये गये विभिन्न कार्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया साथ ही साथ राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर जानकारी उपलब्ध कराई। किसान मेले में श्री देवेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) के द्वारा कृषकों को उर्वरकों का प्रयोग कम करने, जैविक खेती को बढावा देने एवं मृदा परीक्षण कराने हेतु प्रेरित किया। मोहन सिंह चाहर (किसान नेता) प्रदेशमंत्री (भारतीय किसान संद्य) के द्वारा रासायनिक खाद/कीटनाशक का प्रयोग कम करने के साथ-साथ पशुपालन कर खेती में गोबर खाद के प्रयोग पर भी जोर दिया गया। उक्त किसान सम्मान दिवस में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य/नवाचार करने वाले लक्ष्मीनरायन बघेल समेत 38 कृषकों को मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त के अतरिक्त प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया। उक्त किसान सम्मान दिवस/किसान मेले में जनपद के सुदूर क्षेत्रों से आये हुए बढी संख्या मे कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
किसान मेले में संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मण्डल आगरा, देवेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा), मोहन सिंह चाहर (किसान नेता) प्रदेशमंत्री (भारतीय किसान संद्य), उप कृषि निदेशक आगरा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आगरा, उप कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) आगरा मण्डल आगरा, जिला कृषि अधिकारी आगरा, सहायक निदेशक (मृ०परी०) आगरा, उद्यान विभाग के प्रतिनिधि एवं मत्स्य विभाग के प्रतिनिधि, प्रभारी/वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बिचपुरी उपस्थित रहे।
