आकाशवाणी आगरा से सेवानिवृत्त तीन अधिकारियों व कार्मिक को बैंडबाजे के साथ दी विदाई

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 31 दिसंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आकाशवाणी आगरा से  31 दिसंबर 2024 को तीन अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जिनको धूमधाम से बैंडबाजों के साथ विदाई दी गयी।  सेवानिवृत्त हुए सहायक अभियंता बृजेंद्र श्रीवास्तव  ,  श्यामसुंदर शर्मा (अभियांत्रिकी सहायक) एवं पुरुषोत्तम गौतम (ट्रांसपोर्ट अनुभाग)  हैं। इनमें बृजेंद्र श्रीवास्तव का कार्यकाल 35 वर्षों में मुख्यतया मथुरा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र,आगरा आकाशवाणी केंद्र रहा। वहीं  श्याम सुंदर शर्मा का कार्यकाल 36 वर्षों में आकाशवाणी ग्वालियर, एल पी टी भरतपुर, आकाशवाणी आगरा में मुख्यतः रहा। जबकि पुरुषोत्तम अपनी सेवाकाल के दौरान आकाशवाणी वाराणसी एवं आकाशवाणी आगरा में रहे।
विदाई समारोह की अध्यक्षता क्लस्टर प्रमुख उप महानिदेशक आकाशवाणी आगरा मयंक कुमार, कार्यक्रम प्रमुख अनेंद्र सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी हेम पराशर ने की। आकाशवाणी परिवार ने रिटायर हुए अधिकारियों और कर्मचारी के सुखद भविष्य की मंगल कामना के साथ विदाई दी। समारोह में कार्यक्रम ,अभियांत्रिकी एवं प्रशासनिक अनुभाग के सभी अधिकारी एवं कार्मिक सम्मिलित हुए ।

उपस्थित लोगों में भूतपूर्व अधिकारी/ कर्मचारी एवं वर्तमान में कार्यरत अधिकारी सहायक अभियंता –  कुलदीप गुप्ता, आर० पी० सिंह, आर० एस०चौहान,  राजेंद्र सिंह,  प्रदीप कुमार (लेखाधिकारी) श्रीमती मृदुला गुप्ता( वरिष्ठ अभियंता),श्रीमती सुनीता जागिया(लेखाधिकारी), अशोक धवन (लेखाधिकारी),अभियांत्रिकी सहायक प्रवेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा, अवधेश कुमार, भूपेंद्र शर्मा,ओपी सिकरवार,मोहन बिहारी, सतीश चंद्र गर्ग,अवधेश शर्मा,राकेश सिंह,आकाश कुमार,देव सिंह,राजेश यादव, अजय मोहन यादव (वरिष्ठ लिपिक), मुकेश कुमार अग्रवाल(वरिष्ठ लिपिक),शिव राम आदि रहे। विदाई समारोह की जानकारी  राजीव यादव ( अभियांत्रिकी सहायक) ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *