
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए मुकाबले में क्लब स्पोर्ट्स स्टेडियम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया । पी के क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया टीम के लिए उदय यादव ने शानदार 106 और सुमित ने 21 रनों का योगदान दिया। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष मनु और कुलदीप ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 15.5 ओवर में पांच विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया । टीम के लिए गोपाल चाहर ने 84 , शिवा कौशिक ने 35, जतिन ने 24 रनों का योगदान दिया । पीके क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने 2 अभिनव 2 और कार्तिकेय ने एक विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए गोपाल चाहर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूसरे खेले गए मुकाबले में anjaneya क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले मे पहले बल्लेबाजी करते हुए anjaneya क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 96 रनों का स्कोर खड़ा किया । टीम के लिए मंगल ने 27 और राहुल शर्मा ने 22 गौरव दिवाकर ने 25 रनों का योगदान दिया। राधा माधव की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन 2 आकाश 1 अजय 1 अर्जित 2 और दुष्यंत ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा माधव क्रिकेट अकादमी की टीम ने 12.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया। राधा माधव के लिए नितिन गोला ने 35 दुष्यंत ने 25 , विवेक सोलंकी ने 24 रनों का योगदान दिया । anjaneya cricket academy की ओर से गौरव और सौरव ने एक-एक क्रिकेट प्राप्त किया। नितिन गोला को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम कैंप और राधा माधव क्रिकेट अकादमी के मध्य गुरुवार को 9:00 बजे से खेला जाएगा।
