उप्र शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

प्रयागराज-आगरा, 4 मार्च।  शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दिनांकः 16-03-2024 से प्रारम्भ होकर दिनांकः 31-03-2024 तक कुल 13 कार्य दिवसों में समाप्त होगा। होलिका पर्व के दृष्टिगत दिनांक 24-03-2024 से 26-03-2024 तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु 94,802 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु 52,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु 1,47,097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।

हाईस्कूल की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु 131 एवं इण्टरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु 116 मूल्यांकन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। 13 मिश्रित मूल्यांकन केन्द्रों पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट दोनो की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सम्पन्न होगा। इस प्रकार निर्धारित किये गये कुल 260 मूल्यांकन केन्द्रों में से 83 राजकीय तथा 177 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। यह जानकारी सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ०प्र०, प्रयागराज, दिब्य कान्त शुक्ल ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *