एपिक कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज, फोटो,नाम, पता, उम्र सही करें दर्ज- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Press Release उत्तर प्रदेश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त लघु सभागार में राजनैतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

नोटिस सुनवाई केंद्र पर पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं मतदाताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का लिया जायजा,उपस्थिति मतदाताओं से की बात

जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ,सुपरवाइजर,एईआरओ, ईआरओ से किया संवाद, मोमेंटो, प्रशंसा पत्र तथा उपहार देकर किया सम्मानित

आगरा.26.02.2026.आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त लघु सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप , जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी , अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान एवं जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ निरीक्षण (SIR) के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम जनपद के विधानसभावार डिजिटाइज़ किए गए फॉर्म,ईपी रेशियो,जेंडर रेशियो रिपोर्ट, विधानसभावार अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं का विवरण, ईआरओ नेट पर फॉर्म -6,फॉर्म -6ए, फॉर्म -7,फॉर्म -8 की अद्यतन एंट्री आदि की रिपोर्ट तलब कर विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने नोटिस जेनरेशन, प्रिंटिंग, सुनवाई, बुक ए कॉल विद बीएलओ,1950 तथा एनजीएसपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, नोटिस सुनवाई स्थल की व्यवस्थाओं आदि की जानकारी प्राप्त कर संबंधित को दिशा निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में आ रही समस्याएं और सुझाव आमंत्रित किए गए। मुख्य रूप से डुप्लीकेट वोटर्स की समस्या से अवगत कराया गया। महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि
बुक ए कॉल विथ बीएलओ स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरण निस्तारण किए जाएं। 48 घंटे से अधिक कोई प्रकरण लंबित न रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि नए वोटर्स को जोड़ने हेतु भरे जाने फॉर्म 6A में नागरिकों की साफ व स्पष्ट फोटो लगाई जाए। अभी तक जितने भी फॉर्म भरे गए हैं, जिस फॉर्म में स्पष्ट फोटो नहीं आ रही हो, उसमें सही फोटो जरूर लें। फॉर्म भरने के दौरान वोटर का पूरा पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। बैठक के अंत में एसआईआर अभियान में शामिल सभी बीएलओ को लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात विशेष प्रगाढ़ निरीक्षण (SIR) के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा आगरा जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारीने आग्रह करते हुए कहा कि सभी दलों के बीएलए ज्यादा से ज्यादा नए एवं युवा वोटर्स को जोड़ने का काम करें। वर्ष 2025 से जनवरी 2026 तक जेंडर रेशियो का अंतर बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण शादी से पहले जिन महिलाओं का वोट बन जाता है, वह शादी होने के बाद उसे अपडेट नहीं कराते। इस पर भी आप सभी सक्रियता सहयोग करें,

बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वोटर सूची से नाम कट जाने एवं नाम में छोटी गलतियों के कारण वोटर के घर पहुंच रहे नोटिस की समस्या से भी अवगत कराया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने उनका समाधान करते हुए कहा कि नोटिस में अगर कोई नाम आदि में तार्कित विसंगति है तो उसे बीएलओ के माध्यम से दूर किया जाएगा, नाम में वहीं नोटिस के एवज में गाइडलाइंस के अनुसार या तो स्वयं वोटर या फिर उसकी अनुपस्थिति में परिवारीजन वोटर के साथ अपने संबंध वाले संबंधित डॉक्यूमेंट जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति हेतु फार्म -7 कोई भी भर सकता है बीएलओ द्वारा उसकी जांच की जाती है, तत्पश्चात ईआरओ द्वारा जांच कर कार्यवाही की जाती है, उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम तभी काटा जाएगा जब तक कि सक्षम स्तर से जारी उसका मृत्यु का प्रमाणपत्र साथ संलग्न हो
तत्पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने तहसील सदर स्थित कक्ष तथा सभागार में बने नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया। केंद्र पर हियरिंग में आए मौके पर उपस्थित मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।
तदोपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय सूर सदन प्रेक्षागृह पहुंचे जहां जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर,एईआरओ,ईआरओ से संवाद किया, उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर 2025 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की घोषणा की गई तब से अनवरत आप सभी का चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है 15 करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाताओं तक इन्यूमेरेशन फॉर्म की प्रिंटिंग, मतदाताओं के घर घर पहुंच बना कर उनका वितरण, फॉर्म भरकर वापसी, 12 करोड़ 55 लाख वोटर्स का इन्यूमेरेशन फॉर्म एकत्रीकरण, डिजिटाइजेशन, समय समय पर प्रशिक्षण सत्र बीएलओ की कर्मठता, मेहनत, समर्पण से ही संपन्न हुआ है, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रेरित करते हुए कहा कि दूसरा चरण दावे आपत्तियों को प्राप्त कर सुनवाई, दावे आपत्तियों हेतु अभिलेख प्राप्त करना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण रहा,प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक हियरिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जनपद आगरा में भी 50 प्रतिशत हियरिंग पूरी कर ली गई है उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मार्च के अंत तक ससमय हियरिंग लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 86- एत्मादपुर विधानसभा में पुनरीक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि 403 विधानसभाओं में से प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 विधान सभाओं के ईआरओ को मतदाता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया गया उनमें आगरा जनपद की एत्मादपुर विधानसभा भी शामिल थी उक्त कार्य का श्रेय मूलतः बीएलओ और सुपरवाइजर को ही जाता है।
उन्होंने कहा कि सतर्क, शुद्ध रूप से अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म -6 भरवाएं, जिसमें स्पष्ट फोटो, नाम,लिंग, उम्र,पिनकोड सहित पता दर्ज करें जिससे कि भविष्य में होने वाली एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं को आसानी होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर का आह्वान करते हुए कहा कि वह नवीन मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं के बीच ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु प्रेरित करें, ऑनलाइन फॉर्म स्वयं वोटर्स द्वारा भरे जाने से गलतियों की संभावना कम होगी, बीएलओ के ऊपर से दवाब भी कम होगा तथा पारदर्शिता, शुद्धता, गलतियां कम होंगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीएलओ का दुगना मानदेय किया गया जल्द ही कार्य को देखते हुए मानदेय बढ़ोत्तरी की अनुशंसा भी की जाएगी, उन्होंने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को ससमय मानदेय की राशि निर्गत करने, कोई भी मानदेय लंबित न रहने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि कॉल विद बीएलओ, बुक ए कॉल में बीएलओ उपलब्धता में उतर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है उससे ऊपर सिर्फ मिजोरम है, देश में बुक ए कॉल की सबसे कम पेंडेंसी में प्रदेश का तीसरा स्थान है तथा मतदाताओं द्वारा दिए फीडबैक में देश में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है।
कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर,एईआरओ, ईआरओ को मोमेंटो, सर्टिफिकेट तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सहदेव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, उपाध्यक्ष अमित सिंह, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, समीर अब्बास, संतोष पाल,आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी,बहुजन समाज पार्टी से जिला प्रभारी संजय सिंह, सत्तर उस्मानी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से रामनाथ शर्मा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *