राजस्व अभिलेखागार में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित, डीएम ने एक के विरुद्ध एफआईआर करायी

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी  ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार (माल) का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

आगरा.30.05.2025.आज जिलाधिकारी  अरविंद मल्लप्पा बंगारी  ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार (माल) का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक राजस्व अभिलेखागार पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम सभी कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार की गहनता से जांच कराई जिसमें एक बाहरी व्यक्ति को मौके पर अभिलेखागार से पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ के बाद संबंधित के विरुद्ध आरआरके, अभिलेखागार द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही संपादित की गई।
जिलाधिकारी ने अभिलेखागार के महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों तक प्रवेश व पहुंच के संबंध में संबंधित अभिलेखागार कर्मियों की संलिप्तता की जांच कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कहा कि राजस्व अभिलेखागार (माल) एक संवेदनशील स्थान है यहां महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख संरक्षित हैं,बाहरी, व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित है सिर्फ एक सीमा तक ही अभिलेखों की नकल प्राप्ति हेतु सीमित प्रवेश अनुमन्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *