
भदोही। आज खण्ड शिक्षा अधिकारी डीघ प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र डीघ (वहीदा नगर) में सभी शिक्षक संकुल शिक्षकों के शिक्षक संकुल तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एल.एल.एफ संतोष मिश्र,सुखेश कुमार एवं सभी ए आर पी रविशंकर यादव,योगेंद्र चौरिसिया, श्री प्रकाश तिवारी,मुस्ताक अहमद,बैठक के दौरान क्लस्टर स्तर पर होने वाली बैठक के पूर्व ब्लॉक स्तर तैयारी बैठक के आयोजन के दौरान भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रक्रिया पर डेमो पर चर्चा एवं अभ्यास कार्य किया गया।
सभी बच्चे समय पर निपुण बन पाएं इसको लिए ब्लॉक में चल रहे विशेष रिमीडियल शिक्षण कार्य एवं स्वतंत्र लेखन पर समीक्षात्मक चर्चा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। शिक्षण कार्य शिक्षक संदर्शिका के अनुरूप करवाना एवं शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रभावी उपयोग करने पर चर्चा की गई।
कक्षा कक्ष को प्रिंट रिच बनाने को लेकर चर्चा की गई।बच्चों की कार्यपुस्तिका की नियमित जांच एवं बच्चों को व्यक्तिगत रूप शिक्षकों द्वारा प्रभावी फीडबैक देने पर चर्चा की गई।नियमित प्लान के अनुरूप साप्ताहिक आंकलन करना एवं ट्रैकर भरने को लेकर चर्चा की गई।विशेष रिमीडियल शिक्षण कार्य का शिखर कार्य पुस्तिका को लेकर चर्चा की गई।तथा गिन माला सभी प्राथमिक विद्यालय के लिए वितरित किया गया।जिसमें नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह, प्रदीप वर्मा, मिथिलेश तिवारी, अजय मिश्र, सूर्यकांत गौतम, अंजनी कुमार, श्रीनाथ गुप्ता, सिद्धार्थ, छाया पांडेय, संजय पांडेय, नरेन्द्र नाथ उपाध्याय, अनिल कुमार, मनोज कुमार, राज बहादुर, आदि लोग उपस्थित रहे।
