आगरा। प्राचीन अखिलेश्वर महादेव मंदिर, ख्वाजा सराय, खेरिया रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के षष्ठम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य रास लीला, उद्धव प्रसंग एवं भगवान के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं मनोहारी वर्णन किया गया। कथा स्थल पर भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक आनंद की अनुपम अनुभूति हुई,
कथा व्यास पं. कपिलदेव शास्त्री ने रास लीला का वर्णन करते हुए कहा कि रास लीला केवल नृत्य नहीं, बल्कि जीवात्मा और परमात्मा के शाश्वत प्रेम का अनूठा उदाहरण है। भागवत कथा सुनने के लिये अखिलेश्वरमंदिर में महिला एवं पुरुष भक्तों की खूब भीड़ उमड़ रही है।भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। कथा के दौरान मंदिर परिसर में पैर रखने भर को भी जगह नहीं मिलती है।
यह मौजूद रहे-प्राचीन अखिलेश्वर महादेव मंदिर समिति के श्याम भोजवानी,मनोज नौतनानी, पप्पू बघेल, केशव बघेल, रवि प्रसाद बघेल, उत्तम सिंह बघेल ,पुनीत चंदानी, अनिल बघेल, अंकित बघेल , प्रवेश बघेल ,राहुल बघेल ,रोहित गुप्ता,अजय बघेल, सूरज बघेल ,योगेश कुशवाहा एवं मंदिर परिसर की समस्त महिला मंडली ने कथा सुनी।


