संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा इस वर्ष के लिए विश्व पर्यावरण दिवस- 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें”

Press Release उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में शपथ समारोह, पौधारोपण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज आगरा मंडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगरा मंडल कार्यालय में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियो व रेल कर्मचारियों को पर्यावरण की शपथ दिलाई गयी व समपार फाटक संख्या 77 शाहगंज के पास परिजात संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में कुबेरपुर मालगोदाम में भी वृक्षारोपण किया गया।

इस क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने आगरा मंडल कार्यालय में पर्यावरण जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रसारित किया गया। पेड़ों की कटाई से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी, स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। आगरा मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया गया ,इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं.,राजा की मंडी व धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए l पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा/  प्रनव कुमार तथा सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *