नुक्कड़ नाटक टीम ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया

Press Release उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 आगरा रेल मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक  तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है।इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं.,राजा की मंडी व धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज दिनांक 30 मई 2025 को स्टेशन डायरेक्टर आगरा कैंट श्री संतोष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आगरा कैंट स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें विषय पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरुक किया गया।
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में हरित सोच का विस्तार करना भी है। आगरा मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *