
आगरा। लोहामंडी क्षेत्र में एक डेयरी स्वामी को जानवरों का गोबर सीधे नाली मे बहाना भारी पड़ गया । नगर निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने पर उससे मौके पर ही दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। चेतावनी दी कि यदि उसने पुनः नालियों में गंदगी बहायी तो उसके पशुओं को जब्त कर लिया जाएगा।
नगर निगम प्रवर्तन दल आज लोहामंडी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए गया था। दशरथ कुंज अर्जुन नगर में एक स्थान पर डेयरी संचालक भरत सिंह पुत्र भजन लाल नालियों में सीधे गोबर को बहाता हुआ मिला । इस पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए एस एफ आई मुनीश मौर्या ने उससे गंदगी फैलाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। उसे चेतावनी देते हुए कहा गया कि षहरी सीमा में डेयरी का संचालन अवैध है। अगर भविष्य में उसके द्वारा गोबर को सीधे नालियों में बहाकर गंदगी करते हुए पाया गया तो उसके जानवरों को नगर निगम द्वारा जब्त कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
