आगरा, 20 सितंबर। आगरा के होली पब्लिक स्कूल,सिकंदरा के इंडोर हॉल में ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से आयोजित की गई 41 वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय जूनियर एवं 38वीं सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा (उत्तर प्रदेश) के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया,
आगरा के खिलाड़ियों ने 7 रजत व 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम को ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में तीसरा स्थान जिताने में अहम योगदान दिया।
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-समृद्ध सिंह भाकुनी(2 रजत व 1 कांस्य कुल 3 पदक जीते), रामिनी रंजन (1 रजत व 1 कांस्य कुल 2 पदक जीते),माधव गौतम, दर्शनी पोरवाल, एंजल सिंह व आएमा फइम ख़ान (रजत पदक विजेता ),लाव्या मगन,हर्ष वर्धन बैरागी,नमस्या सिंह,गौरांशी कटारा,पेहुल सिंह व अनन्या गुप्ता(कांस्य पदक विजेता)
ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा ने स्वामीबाग़ स्कूल, हीराबाग कॉलोनी, दयालबाग पर सम्मान कार्यक्रम कर उपरोक्त सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि स्वामीबाग़ स्कूल के उपप्रबंधक कुँवर पाल सिंह राना,ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक,सचिव मास्टर पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान कार्यक्रम में अभिवावकों में इन्दु शुक्ला,उज़मा ख़ातून, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों में रोहन शर्मा,संतोष कुमार सिंह,पवन मिश्रा, सौरभ मिश्रा,पारस कुमार,स्वाति शुक्ला,उदय शर्मा,प्रदीप गौर,सुहानी श्रीवास्तव,जतिन कुमार,अनिका गुप्ता,कुंजिका बिंदल,यदिता अग्रवाल व बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में पूरे देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उड़ीसा, आसाम, पश्चिम बंगाल,तेलंगाना, झारखंड,पुद्दुचेरी,बिहार, राजस्थान, तमिलनाडू, हरियाणा, नई दिल्ली, आंध्र प्रदेश, सिक्किम,गुजरात,महाराष्ट्र,दादर &नगर हवेली& दमन & दीव, केरला,हिमाचल प्रदेश,मध्य प्रदेश,कर्नाटक,
उत्तराखण्ड,उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के 700 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग,फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली गई।