रुई की मंडी पर अनुरक्षण कार्य के कारण फाटक सं.- 77 की एक साइड जनवरी 15 से 23 तक बंद रहेगी

Press Release उत्तर प्रदेश

15.01.2026 को प्रातः 08:00 बजे से  23.01.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए गेट की एक साइड बंद रहेगी

आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के ईदगाह यार्ड पर फाटक सं.- 77 कि०मी० 81/4C-4A (रुई की मंडी, शाहगंज, ईदगाह, अर्जुन नगर रोड) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 15.01.2026 से 23.01.2026 तक होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 15.01.2026 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 23.01.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए गेट की एक साइड बंद रहेगी | सड़क यातायात का संचालन वन वे से किया जायेगा | सुरक्षित रेल यातायात हेतु यह कार्य अति आवश्यक है , कार्य के दौरान स्लीपर तथा रेल बदली जायेंगी |

गेट की एक साइड बन्द होने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को गेट की दूसरी साइड से  गुजारने की व्यवस्था की गयी है| जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *