कमला नगर में मनाया गया डॉक्टर्स-डे, डॉ. विश्वानी दंपत्ति का सिंधु सेवा संगम ने किया सम्मान

Health उत्तर प्रदेश

आगरा। शहर भर के चिकित्सक आज डॉक्टर्स-डे मना रहे हैं। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कमला नगर में हुए कार्यक्रम के दौरान डॉ. विश्वानी दंपत्ति का सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति समर्पित रहने के लिए किया गया।
कमला नगर में ए-41 स्थित विश्वानी हॉस्पीटल पर हुए कार्यक्रम में डॉ. कैलाश विश्वानी और डॉ. पदमा विश्वानी का सम्मान किया गया। लायंस क्लब के अलावा सिंधी सेवा संगम की तरफ से उन्हें बुके प्रदान करके समाजसेवा के प्रति उनकी भावनाओं का सम्मान किया गया। डॉ. विश्वानी ने कार्यक्रम में कहा कि पश्चिमी बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे डॉ. विधान चंद्र राय (भारत रत्न) की स्मृति में हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स-डे मनाया जाता है। उनका जन्म और मृत्यु एक जुलाई को हुई थी। वे चिकित्सकों के लिए आदर्श हैं। उन्हें के दिखाए मार्ग का सभी चिकित्सक अनुसरण करते हैं।
डॉ. पदमा विश्वानी ने कहा कि मरीज और डॉक्टर के बीच आत्मीयता का रिश्ता होता है। यह रिश्ता एक मजबूत विश्वास की डोर पर टिका होता है। रोगी मानता है कि उसका जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चिकित्सकों को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में लाकर एक तरह से इस रिश्ते को उपभोक्ता और दुकानदार का रिश्ता बना दिया है। कार्यक्रम का संचालन लायन किशोरी श्याम ने किया। अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने की। सिंधी सेवा संगठन की तरफ से किशोर बुधरानी,मेघराज दियालानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, कपिल पंजवानी आदि ने चिकित्सक दंपत्ति का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *