आगरा, 20 जून। अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर आज 1971 वें दिन ध्वजारोहण आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य एवं लेखक डा. विनोद माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर हुए राष्ट्रगान के समय बाजार कमैटी परिवार के सदस्य राजेश यादव, परमात्मा सिंह अरोरा, अजय नोतनानी , सुंदरलाल चेतवानी , संजय नोतनानी , विकास अग्रवाल , सत्येंद्र दुबे, दिनेश अरोरा , लाखन सिंह बघेल पत्रकार , मनोज गुप्ता, रितेश महाजन, सुनील कोहली, सुनील जी, जूली, शिव शंकर सहज, कमांडो महेन्द्र यादव, अनुराग कुशवाह, अनुराग अरुण चौहान , मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने पदाधिकारी, व सदस्यों को 26 जनवरी 2018 से निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दीं।