आगरा। डॉ गौर हरि सिंघानिया 27 यूपी वेटरन्स इंटर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन शिप मै आज आगरा वेटरन्स और बुलन्द शहर वेटरन्स के बीच पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच हाथरस में खेला गया। जिसमें आगरा की टीम ने जीत हासिल की।
आगरा वेटरन्स के कप्तान अजय कदम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। आगरा वेटरन्स की तरफ से रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी धीरज शर्मा ने 56 रन और जुगल शर्मा ने 26 रनों का योगदान दिया।बुलन्द शहर वेटरन्स की टीम बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना पाईं ।आगरा वेटरन्स के जुगल शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट प्राप्त किए। बंटी हरबीर और अजय कदम ने क्रमशः दो दो विकेट लिए। जुगल शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे । विकेट कीपर विनोद ने शानदार कीपिंग करते हुए तीन खिलाड़ियों को स्टंप किया।
मैच के बाद हाथरस वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव *राजेश शर्मा ने जुगल शर्मा को ट्राफी दे कर सम्मानित किया। मैच के दौरान गिरजेश तिवारी, अंशु मित्तल, कौशल शर्मा,शेरा, जयवीर उपस्थित रहे| आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा और संरक्षक जेठा भाई , अनवर खान और देवेश जायसवाल ने टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त किया।
