आगरा। मण्डल रेल प्रबंधकतेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा दिनांक 04.06.2025 को आगरा मण्डल में ट्रेन परिचालन के दौरान संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 19 रेल कर्मचारियों को ‘मंडल रेल प्रबंधक संरक्षा पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के साथ-साथ सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं राशि रु. 2000/- प्रदान किए गए। उक्त पुरस्कार दिए जाने का उद्धेश्य संरक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना है ताकि भविष्य में भी सराहनीय कार्य करते रहें और अपने साथियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित करें। दिनांक 04.06.2025 को उक्त संरक्षा पुरस्कार परिचालन विभाग, संरक्षा विभाग, इंजीनियरिंग विभाग एवं लोको विभाग के कर्मचारियों को दिया गयाl इस अवसर पर वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी/आगरा आफताब अहमद व पुरस्कृत कर्मचारी उपस्थिति रहे l
