आयुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक 8 अगस्त को

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 3 अगस्त। मंडलायुक्त श्रीमती ऋतु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक 8 अगस्त को अपरान्ह 04 बजे से आयोजित की गई है। यह जानकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने देते हुए बताया है कि मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमी संघों/उद्यमियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने समस्त अधिकारियों/पदाधिकारियों से बैठक में ससमय प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।
वहीं  14 अगस्त को मंडलीय समीक्षा बैठक पूर्वान्ह् 11 बजे से होगी। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त  शशिमौलि मिश्र ने दी। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, पुलिस कमिश्नर आगरा, समस्त जिलाधिकारी, आगरा मण्डल, समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, आगरा मण्डल एवं समस्त मुख्य विकास अधिकारी, आगरा मण्डल से बैठक में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *