इनर रिग रोड लैंड पार्सल इंटर चेज तृतीय फेस की जमीन अधिग्रहण मामले में जांच को मंडलायुक्त ने कमेटी गठित की

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।, 28 मार्च। इनर रिग रोड लैंड पार्सल इंटर चेज तृतीय फेस की जमीन अधिग्रहण मामले में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश आने के पश्चात मंडलायुक्त ने इस मामले में एक टीम गठित कर दी है। जिसमें एडीए के भी अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा एडीएम प्रशासन और अपर आयुक्त को भी शामिल किया गया है। यह जानकारी किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने दी।
उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने आज फोन कर के किसान नेता श्याम सिंह चाहर को बुलाया । किसान नेता से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली । इस बातचीत में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार भी शामिल थे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ वार्ता में विष्णु चौधरी, बलवीर सिंह प्रधान, चंद प्रकाश चाहर आदि शामिल थे।
ज्ञातव्य है कि इससे पहले विगत 24 मार्च को किसानों का प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में लोक भवन में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। जिसमें किसानों ने इनर रिग रोड लैंड पार्सल इंटर चेज तृतीय फेस की जमीन अधिग्रहण 50/हेक्टेयर जमीन वापसी की मांग रखी । इस पर मुख्यमंत्री ने किसानों ओर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ न्याय होगा ।
आगरा के किसानों ने कहा कि रोहता के किसानों को 20%मुआवजा मिला है 16 बर्ष में, इटौरा,जखोदा , पंच गाई देवरी के किसानों को 16 बर्ष में 40% मुआवजा मिला है। बाकी किसानों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने ग्वालियर रोड नाले के निर्माण की मांग का अनुस्मरण पत्र भी सौंपा । मुख्य मंत्री ने वायदा किया कि जल्दी नाले का निर्माण कराया जाएगा । पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल राणा कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने किसानों के आलू की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। आलू का समर्थन मूल्य 1200, रुपए सरकार घोषित करे । साथ में कहा कि सरकार मिड डे मील में आलू को शामिल करें। इस पर मुख्य मंत्री ने वायदा किया कि सरकार इस संबंध में विचार कर रही है जल्दी ही समाधान होगा किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा ।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने इनर रिग रोड लैंड पार्शल इंटर चेज जमीन अधिग्रहण में हुए अरबों रुपए के घोटाले के सुबूत सौंपे । दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की । मुख्य मंत्री ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने किसानों के मुआवजे में घोटाला किया है, उनसे रिकवरी होगी।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल राणा, किसान नेता श्याम सिंह चाहर, विष्णु चौधरी, प्रधान गौरव चौधरी, राजकुमार सिंह एड, अशोक कुमार आदि रहे।

किसानों के साथ मंडलायुक्त जल्द करेंगे बैठक

इनर रिग रोड लैंड पार्शल इंटर चेज तृतीय फेस जमीन अधिग्रहण वापसी के संबंध में किसानों के साथ मंडलायुक्त जल्द बैठक करेंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *