आगरा। खेलो इंडिया के तहत आयोजित उत्तर प्रदेशीय अस्मिता बालिका लीग ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा लक्ष्मण पार्क ताइक्वांडो एकेडमी की दीवा गुप्ता व प्रियांशी मंगलानी ने फाइट में जीता स्वर्ण पदक जबकि संजना शाक्य व अवंतिका सिंह ने जीता रजत पदक। उपरोक्त प्रतियोगिता के स्वर्ण और रजत पदक विजेता राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे । ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा0एम0सी0शर्मा की सूचनानुसार कानपुर के ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 अगस्त तक खेली गई अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन’एस लीग ताइक्वांडो फाइट और पूमसे की प्रतियोगिता में आगरा की लक्ष्मण पार्क ताइक्वांडो एकेडमी की खिलाड़ियों ने फाइट में अपना शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेता अब राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
परिणाम इस प्रकार है:-
1. दीवा गुप्ता – 🥇 स्वर्ण पदक
दीवा गुप्ता ने पहले SGFI के राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था और अब अपनी शानदार उपलब्धियों की श्रृंखला को और मजबूत कर रही हैं। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
2. प्रियांशी मंगलानी – 🥇 स्वर्ण पदक
प्रियांशी मंगलानी ने CISC के राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया था और अब स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
3. संजना शाक्य – 🥈 रजत पदक
संजना शाक्य वर्तमान में पंजाब भगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से B.P.Ed कर रही हैं। वह एक राष्ट्रीय पदक विजेता हैं और अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी में भी अपना शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
4. अवंतिका सिंह- 🥈 रजत पदक
अवंतिका सिंह ने CISC के राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता था और अब एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
आगरा की उपरोक्त चारों प्रतिभाशाली बेटियां – दीवा गुप्ता, प्रियांशी मंगलानी, संजना शाक्य, और अवंतिका सिंह – उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित हो चुकी हैं।
ये चारों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
दीवा गुप्ता, प्रियांशी मंगलानी, और अवंतिका सिंह आगरा के प्रतिष्ठित सेंट कॉनराड्स स्कूल की छात्राएं हैं।
– उपरोक्त चारों प्रतिभाशाली खिलाड़ी ताइक्वांडो कोच अभिषेक शर्मा से आगरा के कमला नगर स्थित लक्ष्मण पार्क पर ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हैं।
ज़िला ताइक्वांडो संघ के सचिव, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा एवं सी ई ओ संगीता शर्मा ने इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों को न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है, इनका समर्पण, अनुशासन और उत्साह ताइक्वांडो के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ. एम. सी. शर्मा ने उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी है और राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है ।