आगरा।खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता मेरठ में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला टीम के ट्रायल 30 सितंबर को अपराह्न तीन बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाडी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम्, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी मनीष कुमार वर्मा प्रशिक्षक मो0न0-9411809590 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी आरएसओ संजय शर्मा ने दी।