आगरा, 26 सितंबर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों के बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता 30 सितंबर को एकलव्य स्टेडियम पर प्रातः नौ बजे से होगी। यह जानकारी डा.कर्ण सिंह इंटर कालेज रहलई के प्रधानाचार्य डा. विजय कुमार चौहान ने दी। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी विद्यालय के खेल अध्यापक डा. अरुण कुमार यादव से मो. न. 9074977671 पर की जा सकती है।