भारतीय टेबिल टेनिस संघ की संयुक्त सचिव डा. अल्का शर्मा बनायी गयीं जिला ओलंपिक संघ की उपाध्यक्ष
डा. अशोक रैना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गौतम और रीनेश मित्तल संयुक्त सचिव बने
आगरा, 25 जनवरी। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरीसिह यादव और महासचिव राहुल पालीवाल फिर से अपने पदों पर काबिज हो गये हैं। अगले चार साल इनका कार्यकाल होगा। रिटर्निंग आफीसर आनंद शर्मा और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह राजपूत की देखरेख में ये चुनाव कराये गये हैं। जिला ओलंपिक संघ द्वारा जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार चीफ पैट्रन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बनाये गये हैं। पैट्रन डा. धर्मपाल सिंह विधायक , पूर्वमंत्री रामसकल गुर्जर, जिला जज महेश नौटियाल, जिला ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जे एस फौजदार बनाये गये हैं। चेयरमैन रजत अस्थाना हैं। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अशोक रैना, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, सत्यदेव पचौरी, उमेश शर्मा, सुधीर नरायन, अलका शर्मा बनाये गये हैं। कोषाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, उदयप्रताप सिंह, तपेश शर्मा, संजय गौतम, गगन मदन हैं। कार्यकारिणी में रोहित जैन, पुष्पेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, नंदी रावत, राजेश गुप्ता, सुमन सिंह हैं। मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव दीक्षित, कानूनी सलाहकार विवेक शर्मा, मीडिया समन्वयक मनीष तिवारी बनाये गये हैं।