जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को लोक पर्व छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारीएवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रुप से भ्रमण कर जनपद के प्रमुख यमुना घाटों का छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सभी घाटों पर मोबाइल टायलेट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश आदि की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा के किये जाये पर्याप्त इंतजाम

 

आगरा.06.11.2024/ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं नगर आयुक्त  अंकित खंडेलवाल द्वारा संयुक्त रुप से भ्रमण कर जनपद के प्रमुख यमुना घाटों पर आयोजित होने वाले छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए की गयीं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
घाटों पर की गई व्यवस्थाओं के सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा नगरायुक्त को निर्देश दिए गए कि सभी घाटों पर मोबाइल टायलेट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। जिलाधिकारी  द्वारा निर्देश दिए गए कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने हेतु सचेत किया जाए इसके अलावा घाटों पर लगाई जा रही बैरिकेडिंग की ऊंचाई पर्याप्त हो जिससे श्रद्धालु गहरे पानी में ना जा सके उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जो भी बैरीकेटिंग लगाई जाए उसे पर लाल रंग का कपडा लगाकर प्रदर्शित किया जाए कि इसके आगे पानी का स्तर गहरा है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्योदय से प्रारंभ होता है अतः घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाए जिस किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा दुर्घटना ना हो जिला अधिकारी महोदय द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए की सभी घाटों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए घाटों के किनारे गोताखोरों की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही साथ फ्लड पैट्रोलिंग भी कराई जाये।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री को यमुना में प्रवाहित न करे साथ ही जहां तक पूजा हेतु सीमा निर्धारित की गई है उसके आगे ना जाएं क्योंकि आगे पानी गहरा होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को लोक पर्व छट पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *