जिलाधिकारी ने शुभ दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा-30.10.2024/ जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने शुभ दीपावली की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलायें। पटाखें जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य रहें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम पटाखें जलाये जांय। पटाखें जलाते समय पानी की व्यवस्था अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुर्घटना न हो और सभी नागरिक खुशियों के साथ दीपावली के त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *