जिला स्तरीय महिला फुटबाल ट्रायल 4 नवंबर को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 2 नवंबर।  खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  18 से 25 नवम्बर 2023 तक गोरखपुर में प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स का विवरण निम्नवत है:-

जिला स्तरीय ट्रायल्स का दिनांक व समय 04 नवम्बर, 2023 अपराहन -03 बजे

मण्डस्तरीय ट्रायल्स का दिनांक व समय 05 नवम्बर, 2023 प्रातः 11-00 बजे

प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक व स्थान 18 से 25 नवम्बर 2023 तक गोरखपुर।

अतः जनपद के समस्त स्कूल / कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल / कालेज के उक्त खेल के महिला खिलाडियो को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु प्रातः 11.00 बजे तक एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु  योगेश कुमार फुटवाल प्रशिक्षक मो0न0 9695121160 एवं  बिल्लू चौहान अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ आगरा के मो0न0 98370009999 पर कर सकते है। यह जानकारी आरएसओ सुनील चन्द्र जोशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *