जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वाधान में जूनियर बालक/बालिका वर्ग में निम्नानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर प्रातः 10.00 बजे से किया जाना प्रस्तावित है। एथलेटिक्स, जूडो, वालीबाल, बास्केटबाल, जिमनास्टिक के ट्रायल 16, 17 मार्च को, सेपक टकरा, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, तलवारबाजी, टेबिल टेनिस,शूटिंग ट्रायल 18, 19 मार्च को तथा फुटबाल ट्रायल 17 से 20 मार्च तक होंगे।

जनपद आगरा के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अपील की जाती है कि वे अपने विद्यालय से उक्त प्रतिभागितालों में सम्मिलित होने हेतु अधिक से अधिक बालक/बालिका खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक के साथ निर्धारित समय में भेजने की कृपा करें। जिससे उक्त प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक टीमें प्रतिभाग कर सकें। प्रतियोगिता में टीमों की प्रविष्टि निशुल्क है। खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु मुकेश अग्रवाल प्रधान सहायक-6396116979 एवं पुष्पाल सिंह कनिष्ठ सहायक- 9412171242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *