आगरा। रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान की सूचना अनुसार आगरा मंडल की अंडर 20 बॉयज फुटबॉल टीम का डिस्ट्रिक्ट व मंडल ट्रायल 26 व 27 मार्च को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। इच्छुक खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 तक है इस ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते है।
ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य हैं
1. आधार कार्ड
2. जन्म प्रमाण पत्त्र जो की नगर निगम, नगरपालिका, ग्रामपंचायत से जन्मतिथि से एक साल के अंदर जारी किया गया हो।
3. चार पास पोर्ट साइज के फोटो।
4. AIFF के द्वारा जारी किया हुआ CRS नंबर होना अनिवार्य है।
आपको बता दें कि इस ट्रायल से 16 सदस्य की टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की तरफ़ से 17 अप्रैल 2026 को होने जा रही अंडर 20 बॉयज़ नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए बिल्लू चौहान को 9837009999 पर संपर्क कर सकते है।


