आगरा-27-09-2024/आज कृषि विभाग के द्वारा जनपद के समस्त 15 विकास खण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर कैम्प लगाकर रबी 2024 में बुवाई हेतु 2000 से अधिक तिलहनी (सरसों एवं तोरिया) मिनिकिटों का निःशुल्क वितरण मा० जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कृषकों को वितरण कराया गया। यह जानकारी उप कृषि निदेशक ने दी।
उक्त कार्यक्रम में शमशाबाद ब्लॉक में विधायक छोटेलाल वर्मा, अकोला ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि, फतेहपुर सीकरी परमवीर चाहर, फतेहाबाद ब्लॉक में अध्यक्ष श्री मुन्नालाल , भूमि विकास बैंक जगनेर ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह , बिचपुरी ब्लॉक में मोहन सिंह चाहर, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश यशपाल राणा , प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री बेवी रानी मौर्या एवं सोनू दिवाकर , प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक खन्दौली में ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उप कृषि निदेशक पुरूषोत्तम कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित विभागीय कर्मचारी एवं सैकड़ों कृषक बन्धु उपस्थित रहे।