


आगरा, 24 नवंबर। आगरा के तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 16 टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए किया गया है। बालिका क्रिकेट के बाद अब बालकों की क्रिकेट टीम में भी आगरा न अपनी दावेदारी मजबूत की। पहली बार आगरा के तीन लड़कों का एकसाथ चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 में किया गया। ध्रुव सेन और कार्तिक का चयन पहली बार उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है ।वहीं कार्तिक वार्ष्णेय इससे पूर्व उत्तर प्रदेश की अंडर- 14 टीम के सदस्य रह चुके हैं ।ध्रुव सेन बल्लेबाज कार्तिक ( batter) कार्तिक वार्ष्णेय राइट arm लेग स्पिन गेंदबाज है। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला 1 दिसंबर को पंजाब के खिलाफ बड़ोदरा में खेलेगी। टीम के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ,सचिव प्रकाश कौशल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला, रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर लोकेन्द्र चाहर ,सुमित शर्मा, अतुल सोलंकी ,विवेक यादव ने हर्ष हर्ष व्यक्त किया।


