जनपद आगरा के श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दिव्य दर्शन

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जनपद आगरा के श्रद्धालुओं के अयोध्या दर्शन निमित्त तैयारियों हेतु सर्किट हाउस में करेंगे बैठक

आगरा.12 फरवरी।   मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा के श्रद्धालुओं के अयोध्या दर्शन कराने हेतु केन्द्रीय मंत्री, प्रो. एसपी सिंह बघेल जी की अध्यक्षता में  13.02.2024 को पूर्वान्ह 11.30 बजे सर्किट हाउस सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधि0अभि0, लो0नि0वि0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अधि0अभि0, ग्रा0अ0वि0, आगरा से उक्त बैठक में ससमय प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *