आगरा, 7 दिसंबर। देवेंद्र प्रताप झा भारतीय रेलवे की जिमनास्टिक टीम के कोच बनाये गये हैं। देवेंद्र प्रताप झा आगरा रेल मंडल में कार्मिक शाखा में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
रेलवे की इस टीम का चयन ताजनगरी स्थित एकलव्य स्टेडियम के जिमनास्टिक हाल में 25 नवंबर को किया गया था। 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक आगरा के स्टेडियम में ही टीम का शिविर लगाया गया।इसके पश्चात इस कैंप को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। यह टीम एक से चार जनवरी 2025 तक सूरत, गुजरात में होने वाली सीनियर नेशनल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। बताया जाता है कि खिलाड़ियों को आगरा में अभ्यास के लिये और ज्यादा सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं, इसलिये कैंप को दिल्ली ले जाया गया।
चयनित भारतीय रेलवे की पुरुष टीम में शयान शर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, अंकुर शर्मा, सुभदीप पात्रा, मोहित पंजाबी, आदित्य सिंह राना, मंगेश कुमार हैं। महिला टीम में प्रणति दास, प्रतीक्षा समांता, स्वास्तिक गांगुली, रितु दास, बिदिशा गयेन, प्रणति नायक हैं।