
आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के महासचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचना अनुसार देहरादून में 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 50वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आगरा के दीपक कुमार होंगे। निर्णायक दीपक पूर्व में भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं ।509 में कार्यरत दीपक कुमार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आमंत्रित रेफरी बनने पर संयुक्त सचिव जिला बास्केटबॉल संघ डॉक्टर रीनेश मित्तल, सचिन दत्तजोशी , हरेंद्र प्रताप शर्मा, शैलेंद्र सोनी,राहुल सक्सेना, जितेंद्र जैन, प्रतिभा रावत जैन, कुलदीप कुमार, आयत राणा, हिमांशु गुप्ता, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा ने बधाई दी।


