रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि लखनऊ स्टेशन पर ट्राफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण निम्न गाड़ियों का टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन एवं आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है-
गाड़ियों का टर्मिनल परिवर्तन : –
1. गाड़ी सं. 12180/79 (आगरा फ़ोर्ट – लखनऊ – आगरा फोर्ट) इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन, दिनांक 19.01.2026 से 22.02.2026 तक ऐशबाग स्टेशन से संचालन किया जाएगा l (गाड़ी सं 12179 ऐशबाग स्टेशन से समय 15:55 पर प्रस्थान करेगी एवं 12180 ऐशबाग स्टेशन पर समय 12.25 पर आगमन करेगीl
2. गाड़ी सं 20921 बांद्रा ट. – लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक : 17.01.2026, 24.01.2026, 31.01.2026, 07.02.2026, 14.02.2026 एवं गाड़ी सं 20922 लखनऊ – बांद्रा ट. साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 18.01.2026, 25.01.2026, 01.02.2026, 08.02.2026, 15.02.2026 को ऐशबाग स्टेशन से संचालन किया जाएगा (गाड़ी सं 20921 का प्रत्येक रविवार को ऐशबाग स्टेशन पर समय 14.20 पर आगमन एवं गाड़ी सं 20922 का प्रत्येक रविवार को ऐशबाग स्टेशन से समय 17.50 पर प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी सं 12103 पुणे – लखनऊ, साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20.01.2026, 27.01.2026, 03.02.2026, 10.02.2026, 17.02.2026 एवं गाड़ी सं 12104 लखनऊ – पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 21.01.2026, 28.01.2026, 04.02.2026, 11.02.2026, 18.02.2026 को गोमतीनगर स्टेशन से संचालन किया जाएगा (गाड़ी सं 12103 प्रत्येक बुधवार को गोमतीनगर स्टेशन पर समय 14.20 पर आगमन एवं 12104 प्रत्येक बुधवार को गोमतीनगर स्टेशन से समय 15.35 पर प्रस्थान करेगी)
गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन :-
1. गाड़ी सं 55346/55345 कासगंज – लखनऊ – कासगंज, दिनांक 09.02.2026 से 22.02.2026 तक ऐशबाग स्टेशन तक आगमन और प्रस्थान करेगी।
