फतेहाबाद के कालेज में नवागत छात्र-छात्राओं के लिये दीक्षारंभ

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में आज नवागत छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपने अपने विषय एवं अन्य प्रभार से संबंधित जानकारी छात्रों को दी। जिसमें महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम,विभागीय परिषद्, क्रीड़ा विभाग,रोवर्स रेंजर्स, छात्रवृत्ति, एन एस एस, ई लाइब्रेरी एवं एन सी सी से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर किया गया । नवागत छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संजना ने प्रेरणात्मक भाषण दिया ,समीर और अंजू ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका ने किया। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ अरुणा त्रिपाठी ने छात्राओं को अनुशासित एवं महाविद्यालय के नियमों में रहकर अपनी शिक्षा पूर्ण करने के लिए कहा । महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ धनबंती चंचल, डॉ नेत्रपाल, डॉ बेद प्रकाश सिंह, डॉ आलोक कटारा, डॉ वंदना शर्मा ,श्री राजधारी यादव एवं तेजेन्द्र सिंह यादव कर्मचारियों में सुरभि,भरत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *