खो खो के राष्ट्रीय कैंप में आगरा की शिवानी यादव का चयन, बधाई

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 11 दिसंबर। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी 2025 के मध्य खो खो वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ,नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैंप का आयोजन दिनांक 10/ 12/2024 से दिनांक 11/01/2025 के मध्य कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पूरे भारतवर्ष से 60 पुरुष एवं 60 महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश से आगरा की प्रतिभावान खिलाड़ी शिवानी यादव का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है। शिवानी यादव का चयन अभी हाल ही में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप (नई दिल्ली) एवं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप ( अलीगढ़ उत्तर प्रदेश) में उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। शिवानी के चयन पर आगरा एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरधर शर्मा ने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल एवं महासचिव एम एस त्यागी को धन्यवाद दिया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के आगरा जैसे शहर की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाने का मौका मिलने की संभावना है। आगरा एमेच्योर खो खो संघ के सचिव पवन सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश खो खो के चीफ कोऑर्डिनेटर राकेश सिंह एवं कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि उनके मार्गदर्शन में लगातार उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिवानी के राष्ट्रीय कैंप में चयन को लेकर भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा शहर के सांसद डॉ. एसपी सिंह बघेल ,उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान, एत्मादपुर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, डॉ रामेश्वर सिंह, आगरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. हरि सिंह यादव, आगरा ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, त्रिलोक सिंह राणा, केपी सिंह , एन के बिंदु , दिनेश कुमार सक्सेना ,अरविंदर कौर, मनोज पाठक ,उमाशंकर पाठक, विनीत कुमार ,ललित पाराशर , भानु प्रताप सिंह, रामलाल यादव, मोहित यादव ,संदीप चौधरी ,राजमणि सिंह, आनंद बघेल, राहुल सिकरवार एवं तमाम खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया वह विश्वास जताया कि शिवानी राष्ट्रीय कैंप में अपने अच्छे प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का हिस्सा बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *