हाईवे ब्रिजों पर स्वच्छता और सुंदरता का संगम

Press Release उत्तर प्रदेश

 

——-नगर निगम ने किया आकर्षक पेंटिंग्स से सौंदर्यीकरण

——आगरा के प्रवेश द्वार पर चमका स्वच्छ भारत मिशन
——कुबेरपुर ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र

आगरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम आगरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में जुटा हुआ है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख हाईवे ब्रिजों को आकर्षक रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है। सुल्तानगंज की पुलिया, सिकंदरा ब्रिज और कुबेरपुर ब्रिज पर स्वच्छ भारत मिशन के संदेशों के साथ सुंदर कलाकृतियां उकेरी गई हैं, जो न केवल नगर वासियों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के निर्देशन में नगर निगम द्वारा कराई जा रही इन पेंटिंग्स ने शहर के सौंदर्य में चार चांद लगा दिए हैं। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने विकल चौक के सौंदर्यीकरण की मांग नगर निगम प्रशासन से की थी, जिसके बाद इन पहलुओं पर तेजी से काम शुरू किया गया। इसी के तहत इन ब्रिजों को सजाया जा रहा है।
कुबेरपुर ब्रिज, जिसे आगरा का एंट्री प्वाइंट भी कहा जाता है, विशेष रूप से चर्चा में है। यहां की गई पेंटिंग्स बाहर से आने वाले पर्यटकों के मन में आगरा के प्रति एक सकारात्मक और आकर्षक छवि प्रस्तुत कर रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराई गई ये कलाकृतियां न केवल स्वच्छता का संदेश दे रही हैं बल्कि शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी बखूबी दर्शा रही हैं।नगर निगम के इस प्रयास की स्थानीय लोगों प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *