67वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेश राज्य जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आगरा में हुआ रंगारंग शुभारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 19 अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम,सदर बाज़ार पर 67वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेश राज्य जिम्नास्टिक प्रतियोगिता अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका (तीन दिवसीय) का उद्घाटन आज  मुख्य अतिथि  विधायक (उत्तर क्षेत्र) पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण व उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक  आर पी शर्मा द्वारा की गई, ज़िला विद्यालय निरीक्षक,आगरा  दिनेश कुमार ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि ए डी बेसिक महेन्द्र चंद्र ,पर्यवेक्षक डॉ इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी (प्राचार्य डाइट),बेसिक शिक्षा अधिकारी,आगरा जितेन्द्र सिंह एवं आर एस ओ सुनील चंद जोशी थे।
मुख्य अतिथि के समक्ष श्री सनातन धर्म क इं का की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, बी डी जैन क इं का की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राम स्वरूप सिंघल क इं का की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य (गरबा एवं भांगड़ा) प्रस्तुत किए गए। नन्हें जिमनास्टों द्वारा विभिन्न उपकरणों पर प्रदर्शन किया गया जिसे सभी ने सराहा।
प्रधानाचार्यों में डॉ एस के सिंह , डा.चतुर सिंह,प्रशांत सिंह,सुशील जैन,सोमदेव सारस्वत,दिनेश कांत सिंह,बाल कृष्णा कटारा,चाहर,कुलदीप जैन,डॉ अतुल कुमार जैन,जी एल जैन,अरविंद चाहर,कमल के.लाल,रक्ष पाल सिंह त्यागी,विवेक वीर सिंह,आनंद वीर सिंह,डॉ राम अवतार शर्मा,डॉ शालिनी बंसल,जॉयस सायरस,कुमुद ग्रोवर, डॉ ममता शर्मा, अंजली नाकरा,आराधना सिंह,पायल जैन,वर्षा जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ तरुण शर्मा द्वारा किया गया।  प्रतियोगिता की रिपोर्ट ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल द्वारा प्रस्तुत की गई । उपरोक्त अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,सौरभ सिंह,विदुषी सिंह,सरिता यादव, शिखा झीगरन,कविता झीगरन,श्वेता सिंह,शैलजा सूद,रवि प्रकाश,अमिताभ गौतम,पंकज कुमार,संदीप परिहार,संजय नेहरू,डॉ दुष्यंत कुमार सिंह,राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव, शाहतोष गौतम, राहुल चौधरी,गोविंद सिंह,रजनेश शर्मा, दिंग्विजय सिंह,सोबरन सिंह,हिमांशु शर्मा, अभिलेख में राजेश गुप्ता,रेखा शमी,कीर्ति अवस्थी,रमा शर्मा, राखी सिंह,चारू सोलंकी,संगीता तोमर,तसलीम व प्रभात तिवारी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।  प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के बालक वर्ग में मेज़बान आगरा सहित 11 मण्डल एवं बालिकाओं में मेज़बान आगरा सहित 8 मंडलों के लगभग 200 से अधिक बालक,150 से अधिक बालिकाएं एवं 50 से अधिक खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायकों में टूर्नामेंट डायरेक्टर राम मिलन (क्रीड़ाधिकारी), टेक्निकल डायरेक्टर अरविंद यादव (क्रीड़ाधिकारी), टेक्निकल टेबल इंचार्ज राहुल चोपड़ा (क्रीड़ाधिकारी),अकरम परवेज़ व सरोज योगी के दिशा निर्देशन में गगन यादव,अनुज राठी,गुरमीत सिंह,जावेद,राम प्रवेश दूबे,आनंद बाबू,रवि कांत, हिमांशु,मुकेश यादव ,रवि कांत यादव,आरिफ़,मोनिका,पूजा शर्मा,नमिता,डॉली कश्यप व सीमा के साथ प्रतियोगिता कराई जा रही है।

आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर 19 वर्ष बालक
फ़्लोर-
स्वर्ण पदक-
रमज़ान (आगरा मंडल आगरा) अंक 11.80

रजत पदक-
अजय प्रजापति स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर
अंक 11.10
कांस्य पदक-
अभय कुमार स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर अंक 09.40

पामेल्ड-

स्वर्ण पदक-
रमज़ान (आगरा मंडल आगरा)
अंक 10.30

रजत पदक-
साहिल (आगरा मंडल अंक 7.10

कांस्य पदक-
अभय कुमार स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर अंक 5.90

रोमन रिंग्स-
स्वर्ण पदक-
रमज़ान (आगरा मंडल आगरा) अंक 10.05

रजत पदक-
अभय प्रजापति स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर
अंक 9.60
कांस्य पदक-
अभय कुमार स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर अंक 09.50

अंडर 19 वर्ष बालिका

बैलेंसिंग बीम-
स्वर्ण पदक-
ज्योत्सना गुप्ता (स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर अंक 8.40

रजत पदक-
सौम्या पाठक स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर
अंक 8.00

कांस्य पदक-
तनु राजपूत आगरा मण्डल अंक 5.00

अनइवन बार-

स्वर्ण पदक-
ज्योत्सना गुप्ता (स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर
अंक 9.90

रजत पदक-
तनु राजपूत आगरा मण्डल आगरा)
अंक 9.80

कांस्य पदक-
वैष्णवी उमर (स्पोर्ट्स कॉलेज)गोरखपुर
अंक 9.50

शुक्रवार को मुक़ाबले प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होंगे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *