आगरा। भारतीय रेलवे द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में आगरा मंडल में मण्डल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के नेतृत्व में आगरा मण्डल में यह स्वच्छता अभियान 17 सितंबर, 2025 से 2 अक्तूबर, 2025 तक चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन को गति प्रदान करने एवं “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 01.10.2025 को मंडल में सामूहिक स्वच्छता शपथ और यात्रियों को जागरूक किया गया, स्टेशन निदेशक आगरा कैंट श्री संतोष कुमार त्रिपाठी व स्टेशन निदेशक मथुरा श्री एन पी सिंह के नेतृत्व में स्टेशन को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता विषय पर सेल्फी बूथ लगाकर कर यात्रियों को जागरूक किया, रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को भी स्वच्छता शपथ दिलाई गई।इस गतिविधि के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, कचरा इधर-उधर न फैलाएँ, हमेशा डस्टबिन का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। छोटी-सी आदतें जैसे पॉलिथीन का कम प्रयोग करना या गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में डालना बड़ा बदलाव ला सकती हैं।रेल प्रशासन ने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। आपकी सक्रिय भागीदारी और प्रोत्साहन ही इस अभियान को सफलता की ओर अग्रसर करता है। इसी क्रम में 02 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


