स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के अंतर्गत आगरा मंडल में स्टेशन ,रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म और कॉलोनियों में चला गहन सफाई अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। भारतीय रेलवे द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में आगरा मंडल में मण्डल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में आगरा मण्डल में यह स्वच्छता अभियान 17 सितंबर, 2025 से 2 अक्तूबर, 2025 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितम्बर 2025 को आगरा मंडल के प्रमुख स्टेशनों – रेल्वे संस्थान आगरा,आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, कोसीकला, धौलपुर एवं अछनेरा जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कॉलोनियों, प्रतीक्षालयों, विश्राम कक्षों, शयनगृहों, पदचारी पुलों, स्वचालित सीढ़ियों, प्लेटफ़ॉर्मों, रेलवे ट्रैक, यार्ड तथा वर्कशॉप आदि में विशेष स्वच्छता कार्य किए गए। हाउसकीपिंग सहायकों द्वारा यात्रियों की सुविधाओं हेतु विश्राम कक्षों एवं प्रतीक्षालयों की सफाई की गई तथा यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे ट्रैक पर फैले कचरे, प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर ट्रैक को स्वच्छ किया गया। स्टेशन परिसरों में घोषणाओं, पोस्टरों, बैनरों, स्टिकरों एवं इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले नागरिकों को भी जागरूक किया गया और उनसे अपील की गई कि वे रेल पटरियों पर कचरा न फेंकें। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को गति प्रदान करना तथा सभी नागरिकों और यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।हम चाहते हैं कि सभी यात्री अपने सफर के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस अभियान में भाग लें और अपने आस-पास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। चलिए, मिलकर एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *