स्वच्छता के लिए सड़कों पर उतरे नागरिक

Press Release उत्तर प्रदेश

—- माय क्लीन सिटी’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
—– स्वच्छता हीरो और मॉन्स्टर ने दिया संदेश

आगरा। शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम और एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में माय क्लीन सिटी पहल के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना और कपड़े के थैले तथा पुनर्चक्रण योग्य उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना था।
रैली एसबी एटीएम से शुरू होकर जेआरजे गार्डन तक निकाली गई। रैली में 100 से अधिक स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाले पोस्टर और तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण स्वच्छता हीरो और स्वच्छता मॉन्स्टर नामक दो प्रतीकात्मक पात्र रहे, जिन्होंने आमजन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए प्रभावी ढंग से संदेश दिया। जहां स्वच्छता हीरो ने नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, कूड़ा पृथक्करण करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया, वहीं स्वच्छता मॉन्स्टर के माध्यम से प्लास्टिक और कचरे के बढ़ते दुष्प्रभावों को दर्शाया गया।
रैली के दौरान नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, कपड़े के थैले का उपयोग बढ़ाने तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई। कार्यक्रम को लोगों का उत्साहजनक और सकारात्मक सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *