डिफेंस कॉलोनी में बाल खेल मेले का आयोजन

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 25 दिसंबर। चार शहजादे के बलिदान दिवस पर डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय बच्चों के लिए खेल मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई वर्गों में बालक बालिकाओं की प्रतियोगिताएं संपादित कराई गई ।10 वर्ष बालक बालिका 14 वर्ष तथा 19 वर्ष बालक बालिकाएं अतिरिक्त दिव्यांग बच्चों के खेल कराए गए। व्यक्तिगत स्पर्धाएं जैसे साइकिल रेस लेमन रेस सेक रेस 100 मीटर रेस टीम खेलों में रस्सा कशी एवं कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई ।आज के मुख्य अतिथि हरेंद्र दुबे महानगर कार्यवाह आरएसएस ,विशिष्ट अतिथि ऐश्वर्या दुबे IAS रहे । मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत अध्यक्ष राजीव सोई ,उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ,सचिन बंटी यादव ने किया। संचालन के पी सिंह यादव ने किया। निर्णायक दिलीप शर्मा ,अजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा ,पवन कुमार ,विशेष दीक्षित। बालिका कबड्डी का परिणाम। राजू चौहान एकादश ने दीपक एकादश को 18 -10 हराकर विजेता बनी ।बालक वर्ग कबड्डी के परिणाम -शक्ति पंडित एकादश ने अमित दीक्षित एकादश   को 20- 19 से हराया। निर्णायक शिव सिंह परमार, हरपाल सिंह, विपिन यादव ,ज्ञानेंद्र यादव, देवेंद्र शर्मा ,बबलू पचौरी ,परम चौधरी, राजीव राणा, महेश चंद वर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *