सच्ची मुस्कान के साथ मनाया गया बाल दिवस

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा रामलीला ग्राउंड (झोपड़ पट्टी) पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सैकड़ो जरूरतमंद बच्चों के साथ एक हर्षोल्लास से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए चोपाटी जैसी रौनक भरी व्यवस्था की गई, जहाँ स्वादिष्ट खान-पान की विभिन्न वस्तुएँ, खेल-खिलौने, रंग-बिरंगी गतिविधियाँ और मनोरंजन के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने पूरी उमंग और उत्साह के साथ इन सभी गतिविधियों का आनंद लिया।
अध्यक्ष पंकज सचदेवा संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया कि बाल दिवस का वास्तविक उद्देश्य बच्चों को खुशियाँ देना और उनके भीतर आत्मविश्वास व उत्साह भरना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताना, उन्हें प्रेम व सम्मान देना ही इस दिन का सही मायने में उत्सव है।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उपहार, मिठाइयाँ और उपयोगी सामग्री वितरित की गई। बच्चों की चमकती मुस्कान और उनकी प्रसन्नता ने इस बाल दिवस को वास्तव में यादगार और सफल बना दिया।
अध्यक्ष पंकज सचदेवा,संरक्षक श्याम भोजवानी, आजाद जैन,जावेद भाई, बिजेंद्र सिंह बाबा, विनोद भाटिया, अशोक खोरेजा,गगन लूथरा,हरीश मोटवानी आदि ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *