मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को बटेश्वर आएंगे

Press Release उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा, 24 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को आगरा के बटेश्वर आएंगे। वे सुबह 11.15 बजे के लगभग  खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से हेलीकाप्टर द्वारा बटेश्वर पहुंचेंगे। दोपहर 12 से ऍक बजे तक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात डेढ़ बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आ जाएंगे। यहां से राजकीय वायुयान द्वारा देहरादून के लिये रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *