आगरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान पर आयोजित महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिये एक जून को आगरा आएंगे। वे यहां खेरिया हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद 2.20 से 3.20 बजे तक महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जाएंगे।


