आगरा.20 दिसंबर। कल 21 दिसम्बर को जनपद आगरा में अपरान्ह 01 बजे यूथ हॉस्टल संजय प्लेस के मीटिंग हॉल में अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) उ०प्र०, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डा0 देवेन्द्र शर्मा द्वारा आगरा मण्डल के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त शशिमौलि मिश्र ने दी। उन्होंने सम्बन्धित से बैठक में सुसंगत सूचनाओं सहित स्वंय प्रतिभाग करने एवं अपने विभागीय जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति भी बैठक में सुनिश्चित कराये जाने हेतु आग्रह किया है।